Basant Panchami 2019 : बसंत पंचमी 2019 कब है, बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त, सरस्वती पूजन विधि
-
1 Basant Panchami 2019 : बसंत पंचमी 2019 कब है, बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त, सरस्वती पूजन विधि
- 1.1 बसंत पंचमी का महत्व (Importance of Basant Panchami)
- 1.2 क्यों की जाती है सरस्वती पूजा
- 1.3 बसंत पंचमी कब है 2019 (Basant Panchami 2019 Date)
- 1.4 बसंत पंचमी है अबूझ मुहूर्त
- 1.5 सरस्वती पूजन विधि (Saraswati Pujan Vidhi)
- 1.6 सरस्वती पूजा से जुड़ी खास बातें
- 1.7 सरस्वती श्लोक
- 1.8 बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त 2019 (Basant Panchami Shubh Muhurat 2019)
Basant Panchami 2019 : हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी पर्व का विशेष महत्व है| इस दिन विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है| इस दिन पूरे विधि-विधान से माता की पूजा अर्चना करने से मनचाहा फल मिलता है| सरस्वती पूजा प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन की जाती है| इस दिन छोटे बच्चों का अक्षरारंभ और विद्यारंभ किया जाता है|
बसंत पंचमी का महत्व (Importance of Basant Panchami)
इस दिन से ही बसंत ऋतु का प्रारम्भ होता है| बसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा माना जाता है| बसंत ऋतू आते ही प्रकृति का कण-कण खिल जाता है| इस दिन सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है| इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से विद्या और वाणी का वरदान मिलता है| देवी सरस्वती के नाम है| जिनमें से भगवती, शारदा, वीणावादनी, गी, गिरा, वाचा, श्रीश्वरी, वागीश्वरी, वाग्देवी, ब्राह्मी आदि प्रमुख है| ये विद्या और बुद्धि देने वाली है| संगीत की उत्पत्ति करने के कारण संगीत की भी देवी है|
क्यों की जाती है सरस्वती पूजा
बसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की जयंती मनाई जाती है| इस दिन को बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती की पूजा आराधना के रूप मनाया जाता है| यह पूजा विद्याथियों के लिए बहुत महत्व रखती है| इस दिन विद्यार्थी किताब-कॉपी और पाठ्यक्रम सामग्री की पूजा करते है| इस दिन छोटे शिशुओं को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है|
बसंत पंचमी कब है 2019 (Basant Panchami 2019 Date)
बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है| कुछ लोग इसे श्रीपंचमी भी कहते है| इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार 10 फरवरी को मनाया जायेगा|
मौनी अमावस्या 2019, मौनी अमावस्या में करें ये उपाय मिलेगा अनंत गुना फल
बसंत पंचमी है अबूझ मुहूर्त
ज्योतिष के अनुसार बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त के तौर पर जाना जाता है| इसदिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त नहीं देखना पड़ता है| किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम होता है| इस दिन गृह-प्रवेश, घर की नीव रखना, वाहन खरीदना और नया व्यापार शुरू करना आदि बहुत शुभ होता है|
सरस्वती पूजन विधि (Saraswati Pujan Vidhi)
- इस दिन प्रात: काल उठकर बेसन युक्त तेल का शरीर पर उबटन करके स्नान करना चाहिए
- इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए
- सरस्वती माँ की विधिवत पूजा करें
- पूजा में गणेश और बसंत स्थापित करें| बसंत गेहूं और जौ की बाली को कलश में रखकर बनाया जाता है
- पूजा में कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल और वाद्य यंत्र रखकर पूजा करें
- नवग्रह की पूजा करें
- केसर वाली खीर बनाकर माँ सरस्वती को भोग अवश्य लगाए
- सरस्वती आरती बोले या सरस्वती चालीसा का पाठ करें
सरस्वती पूजा से जुड़ी खास बातें
* माँ सरस्वती की पूजा में कमल या पीले फूल अवश्य अर्पित करे, इससे माँ अति प्रसन्न होती है|
* सरस्वती मन्त्र का जाप अवश्य करें|
ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः
* इस दिन वाद्य यंत्रों और पुस्तकों की पूजा जरूर करें|
* इस दिन दान का भी विशेष महत्व है| बसंत पंचमी के दिन अन्न और वस्त्र का दान शुभ होता है| इस दिन गरीब बच्चों को शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए|
* इस दिन पवित्र स्थान एवं तीर्थ स्थानों के दर्शन का महत्व है|
* इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है|
माघ गुप्त नवरात्रि कब है 2019, कैसे करें नौ देवियों को प्रसन्न, जानें सरल पूजा विधि
सरस्वती श्लोक
या कुन्देन्दु-तुषारहार-धवला या शुभ्र-वस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकर-प्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त 2019 (Basant Panchami Shubh Muhurat 2019)
बसंत पंचमी 2019 (Basant Panchami 2019 Date) : 10 फरवरी 2019 दिन रविवार
सरस्वती पूजा मुहूर्त : 07 :15 से 12 :52 तक
पंचमी तिथि का प्रारम्भ : 9 फरवरी 2019 दिन शनिवार को 12 : 25 बजे
पंचमी तिथि का समापन : 10 फरवरी 2019 दिन रविवार को 14 : 08 बजे
आशा है कि आप सभी को यह Basant Panchami 2019, Basant Panchami 2019 Date, Basant Panchami Puja Muhurat, Saraswati Pujan Vidhi का लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|
अन्य पढ़े :-
Sakat Chauth 2019 : सकट चौथ पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
इलाहाबाद कुम्भ मेला 2019 कब से कब तक है, जानें शाही स्नान की तारीख
Holidays List 2019 : उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की 2019 की छुट्टियों की लिस्ट
Grahan 2019 : साल 2019 में कब और कितने ग्रहण होंगे, पूरी जानकारी
माघ गुप्त नवरात्रि कब है 2019, कैसे करें नौ देवियों को प्रसन्न, जानें सरल पूजा विधि
This article is so helpful for us. Thanks for sharing this.