ग्रहण 2019 (Grahan 2019)
ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिन्दू धर्म के अनुसार ग्रहण का बहुत विशेष महत्व है| सूर्यग्रहण या चंद्रग्रहण दोनों ही बुरा प्रभाव डालते है| ग्रहण के समय निकलने वाली किरणें और तरंगे बहुत ही नुकसान पहुंचाती है| इसलिए ग्रहण के दौरान सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए| ग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर भी पड़ता है|
सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण 2019 (Solar And Lunar Eclipse 2019)
साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगने वाले है जिसमें से 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण होगें| साल के पहले महीने में एक सूर्यग्रहण लगेगा और 15 दिनों के बाद चंद्रग्रहण लगेगा|
सूर्यग्रहण 2019 (Solar Eclipse 2019)
पहला सूर्यग्रहण : 6 जनवरी 2019
2019 का सबसे पहला सूर्यग्रहण साल के पहले महीने में 6 जनवरी 2019 दिन रविवार को लगने वाला है| यह आंशिक सूर्यग्रहण रूप में दिखाई देगा| 6 जनवरी 2019 को पड़ने वाला सूर्यग्रहण सुबह 5 बजकर 4 मिनट और 8 सेकेण्ड से लेकर 9 बजकर 18 मिनट और 46 सेकेण्ड तक होगा| यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा| यह सूर्यग्रहण सिर्फ चीन, जापान, रूस, उत्तरी दक्षिण कोरिया, मंगोलिया इत्यादि देशों में दिखाई देगा|
दूसरा सूर्यग्रहण : 2-3 जुलाई 2019
साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई 2019 दिन मंगलवार को लगेगा जोकि पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा| 2 जुलाई 2019 को पड़ने वाला सूर्यग्रहण रात 10 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 3 बजकर 20 मिनट तक होगा| यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा| यह सूर्यग्रहण साउथ अमेरिका, अर्जेंटीना और प्रशांत महासागर आदि जगहों में दिखाई देगा|
तीसरा सूर्यग्रहण : 26 दिसंबर 2019
साल का तीसरा सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 दिन ब्रहस्पतिवार को लगने वाला है| यह सूर्यग्रहण वलयाकार होगा| यह सूर्यग्रहण सुबह 8 से लेकर 12 बजकर 36 मिनट तक होगा| यह सूर्यग्रहण भारत सहित सऊदी अरब, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि देशों में तथा हिन्द महासागर में दिखाई देगा|
चंद्रग्रहण 2019 (Lunar Eclipse 2019)
पहला चंद्रग्रहण : 21 जनवरी 2019
पहला चंद्रग्रहण साल के पहले महीने में 21 जनवरी 2019 को लगने वाला है| यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा| यह चंद्रग्रहण सुबह 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 21 मिनट तक चलेगा| यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा| यह ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी उत्तरी अमेरिका आदि देशों के साथ हिन्द महासागर में दिखाई देगा|
दूसरा चंद्रग्रहण : 16-17 जुलाई 2019
साल 2019 का दूसरा चंद्रग्रहण जोकि 16 जुलाई 2019 दिन मंगलवार को लगने वाला है खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा जोकि 16 जुलाई 2019 को रात 1 बजकर 31 मिनट और 43 सेकेण्ड से लेकर रात 4 बजकर 29 मिनट और 50 सेकेण्ड तक होगा| यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा| भारत के आलावा यह चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिका, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका आदि देशों के साथ हिन्द महासागर में भी दिखाई देगा|
जो ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे उनका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा लेकिन जो ग्रहण भारत में दिखाई देंगे उनके सूतक व ग्रहण काल में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को उन्हें ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है|
आशा है कि आप सभी को ग्रहण 2019 का यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|
अन्य पढ़े :-
6 January 2019 Surya Grahan, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, पूरी जानकारी
21 January 2019 Chandra Grahan, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाये क्या करें क्या ना करें
अंक ज्योतिष भविष्यफल 2019 : जानें कैसा रहेगा साल 2019
लाफिंग बुद्धा को घर में रखें इस स्थान पर, आमदनी में होगी बढ़ोत्तरी