Home ग्रह नक्षत्र 16-17 जुलाई 2019 चंद्र ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा,...

16-17 जुलाई 2019 चंद्र ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, सम्पूर्ण जानकारी

761
0
SHARE
Facebook
Twitter

16-17 जुलाई 2019 चंद्र ग्रहण, सम्पूर्ण जानकारी

16 july 2019 chandra grahan, 16 july 2019 chandra grahan time, 16 july 2019 grahan time, july 2019 lunar eclipse time, lunar eclipse 2019, lunar eclipse 2019 in india, chandra grahan 2019, chandra grahan, चंद्र ग्रहण 2019, 16 जुलाई 2019 चंद्रग्रहण

16 july 2019 chandra grahan : साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगने वाले है जिसमें से 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण होगें| साल के पहले महीने में एक सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण लगा था| 16 जुलाई 2019 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ने वाला है| यह खंडग्रास चंद्रग्रहण है| तो आइये जानते है 16 जुलाई 2019 को पड़ने वाले खंडग्रास चंद्रग्रहण की पूरी जानकारी कि किस समय दिखेगा और कहाँ दिखाई देगा|

चंद्रग्रहण कैसे होता है

चंद्रग्रहण एक अद्भुत आकाशीय घटना है| वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है| इस अवस्था में पृथ्वी चंद्रमा को ढक लेती है, और चंद्रमा का प्रकाश धरती पर नहीं आ पाता और अँधेरा छा जाता है| इसी को चंद्रग्रहण होता है|

खंडग्रास चन्द्र ग्रहण 

16 जुलाई 2019 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा| यह खंडग्रास चंद्रग्रहण है| इसमें पृथ्वी चन्द्रमा को आंशिक रूप से ढक लेगी| इस अवस्था को खंडग्रास चंद्रग्रहण कहते है|

चन्द्र ग्रहण कहाँ दिखाई देगा 

दोस्तों 2019 का यह दूसरा चंद्रग्रहण भारत सहित अगानिस्तान, यूक्रेन, टर्की, ईरान, इराक, सऊदी अरब, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, अन्टार्कटिका में दिखाई देगा|

चन्द्र ग्रहण किस समय दिखाई देगा (16 July 2019 Chandra Grahan Time)

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 16 जुलाई 2019 को लगने वाला है| यह आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को दिन मंगलवार को लगने वाला है| यह खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा| यह चंद्रग्रहण 16 जुलाई 2019 को रात 1 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 4 बजकर 30 मिनट तक होगा|

चन्द्र ग्रहण के सूतक काल का समय (16 July 2019 Chandra Grahan Sutak Ka Samay)

इस चंद्रग्रहण का सूतक काल 16 जुलाई 2019 को शाम 4 बजकर 32 मिनट से प्रारम्भ होगा, जोकि चंद्रग्रहण के साथ ही 16-17 जुलाई 2019 की मध्य रात्रि उपरांत को 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा|

यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देंगे इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य होगा, जो ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले लग जायेगा| ये चंद्रग्रहण जिन देशों में दिखाई देगा वहाँ सूतक व ग्रहण काल में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को उन्हें ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है|

चन्द्र ग्रहण में वर्जित कार्य
  1. ग्रहण काल के दौरान सोना वर्जित है|
  2. ग्रहण काल में खाना वर्जित होता है|
  3. भगवान की मूर्ति स्पर्श ना करें|
  4. मल, मूत्र और शौच आदि न जाये|
  5. किसी नए काम की शुरुआत ना करें|

आशा है कि आप सभी को 16 july 2019 chandra grahan, 16 जुलाई 2019 को पड़ने वाले खंडग्रास चंद्रग्रहण का यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

अन्य पढ़े :-

2 July 2019 Surya Grahan, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा, पूरी जानकारी

Grahan 2019 : साल 2019 में कब और कितने ग्रहण होंगे, पूरी जानकारी

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाये क्या करें क्या ना करें

इस दिशा में घड़ी लगाने से होता है भारी नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here