रोजाना बादाम खाने के फायदे (Health Benefits of Almonds in Hindi)
बादाम पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है| हमारे बड़े बुजुर्ग हमसे अक्सर कहा करते है कि बादाम खाया करो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन हम उनकी बात को अक्सर सुनी अनसुनी कर देते है और यह भी सोचते है कि बादाम खाने से कही हम मोटे न हो जाये| लेकिन दोस्तों सच यही है कि बादाम खाने से हमारा दिमाग भी तेज होता है और हमारी सेहत भी अच्छी होती है| बादाम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जिससे हमारे शरीर को सही मात्रा में पोषण मिलता है और इनको खाने से भूख भी नहीं लगती है| एक शोध में पाया गया है कि व्यक्ति चाहे किसी भी उम्र का हो अगर बादाम का सेवन करता है तो आम इंसान से 20% ज्यादा अपनी लाइफ को जीता है|
बादाम खाने में मीठा और तीखा दो तरह का होता है| आपको बता दे कि खाने में मीठा वाला बादाम इस्तेमाल किया जाता है और कड़वा वाला बादाम तेल बनाने में इस्तेमाल किया जाता है| यह तेल आप आम तेल की तरह भोजन बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है| बादाम का दूध भी बनाया जाता है जो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय जल होता है|
बादाम में बहुत अधिक मात्रा में न्यूट्रिशंस और मिनरल्स पाए जाते है जैसे प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन बी, ओमेगा 3, ओमेगा 6, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, लोहा और स्वस्थ वसा भरपूर मात्रा में पाया जाता है| इसलिए रोजाना बादाम का इस्तेमाल अच्छी सेहत के लिए बहुत जरुरी है|
चलिए जानते है कि अगर कोई व्यक्ति एक दिन में एक मुट्ठी बादाम खाता है तो उसके शरीर में कितने पोषक तत्व पहुंचते है :-
बादाम खाने के बहुत से फायदे है, आइये जानते है कि बादाम खाने से मनुष्य को क्या क्या फायदे होते है:-
रोजाना बादाम खाने के फायदे (Health Benefits of Almonds in Hindi) :-
1. दिमाग स्वस्थ रखता है :- नियमित रूप से बादाम के सेवन करने से हमारा दिमाग सुचारु रूप से काम करता है अर्थात बादाम दिमाग को स्वस्थ रखता है| रोज सुबह बादाम का सेवन करने से याददाश्त भी तेज होती है| बादाम खाने से व्यक्ति को दिमागी बुखार जैसी बीमारियां नहीं होती है|
2. हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को घटाता है :- बादाम बहुत ही गुणकारी होता है| बादाम हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है और ब्लड में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है| नियमित रूप से बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण रहता है|
3. हार्ट के लिए लाभकारी होता है :- बादाम में मौजूद कई पोषक तत्व हार्ट के लिए वरदान साबित होते है यह ना केवल रक्त प्रवाह(Blood Circulation) बल्कि रक्त चाप(Blood Pressure) में भी सुधार लाता है| बादाम के रोजाना सेवन से आपका हार्ट भी ठीक रहेगा और व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है|
4. प्रेगनेंसी में वरदान होता है :- प्रेग्नेंसी के दिनों में माँ और बच्चा दोनों की सेहत का ख्याल रखने के लिए बादाम एक बेजोड़ मेवा है| क्योंकि बादाम में मौजूद फोलिक एसिड होने वाली संतान को हष्ट-पुष्ट रखता है और उसमे होने वाले विकारों या जन्म दोष को होने से रोकता है| गर्भवती महिलाओं का अपने रोजाना आहार में बादाम को शामिल करना उनके होने वाले बच्चे के लिए वरदान होता है|
5. पाचन प्रकिया अच्छी रखता है :- बादाम पाचन बढाने में भी बहुत ही सहायक है| बादाम के नियमित इस्तेमाल से व्यक्ति की पाचन की क्रिया बहुत ही अच्छी चलती है और पेट भी स्वस्थ रहता है|
6. बादाम मधुमेह पर लगाम रखता है :- बादाम में मौजूद कई ऐसे पोषक तत्व है जो रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित रखते है| रोजाना बादाम का सेवन करके डाइबिटीज जैसी बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है साथ ही शुगर की कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है|
7. कब्ज़ से राहत दिलाता है :- बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है| बादाम में अधिक मात्रा में तेलीय पदार्थ होने से आपका पेट अच्छे से साफ़ करता है| बल्कि भीगे हुए बादाम का सेवन करने से कब्ज जैसी बीमारी पर रोक भी लगाई जा सकती है|
8. वजन घटाता है :- बादाम का सेवन वजन घटाने में भी सहायक है| इसलिए अपनी डाइट में भीगे हुए बादाम को शामिल करें, इससे आपको देर तक भूख नहीं लगती है और आप ज्यादा खाना खाने से भी बच जायेंगे और ऐसा करके आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।
9. दन्त और हड्डिया मजबूत करता है :- बादाम में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है जो दांत और हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होता है| इससे कभी भी दांतो में सड़न तथा हड्डिया कमजोर नहीं होती है| छोटे बच्चों की बादाम के तेल से मालिश करने से हड्डिया मजबूत होती है|
10. त्वचा के लिए फायदेमंद :- बादाम त्वचा के रोगों में भी बहुत ही फायदेमंद होता है| रोजाना बादाम खाने से त्वचा पोषित, जवां, सुन्दर और निखर जाती है| भीगा हुआ बादाम एक नेचुरल एंटी एजिंग फ़ूड होता है इसके सेवन से स्किन की झुर्रियां दूर हो जाती है| बादाम के तेल की मसाज से सनबर्न भी कम हो जाता है|
आशा है कि आप सभी को यह बादाम के फायदे से सम्बंधित लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|
अन्य पढ़े :-
ज्यादा पपीता खाने के नुकसान जानकर हो जायेंगे हैरान
सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के हैं ये 10 फायदे
घर में तिजोरी रखे इस दिशा में छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा
रोज सुबह शरीर के इस अंग पर इत्र लगाएंगे, होगी पैसों की बारिस