Home सेहत सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के हैं ये 10 फायदे |...

सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के हैं ये 10 फायदे | Health Benefits of Jaggery in Winter

361
0
SHARE
Facebook
Twitter

सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के फायदे (Health Benefits of Jaggery in Winter) 

gud khane ke fayade, benefits of juggery in hindi, sardi me gud khane ke fayade, raat me gud khane ke fayade, gud khane ke fayade hindi me, khali pet gud khane ke fayade, gud benefits, gud khane ke fayade in hindiयदि आपको सेहतमंद रहना है और मीठा भी खाने का शौक है तो ऐसे में आप को गुड़ का सेवन करना चाहिए| विशेषज्ञों के अनुसार व्यक्ति को रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए, क्योंकि गुड़ का सेवन स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है| गुड़ स्वास्थ्य के लिए अमृत माना गया है खास तौर पर सर्दियों के मौसम में गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का सेवन करना अत्यंत लाभकारी होता है| यह कई बीमारियों से बचता है|

गन्ने के रस से गुड़ और चीनी दोनों ही बनते है लेकिन क्या आप जानते है कि चीनी बनने पर आइरन, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्सियम आदि तत्व ख़त्म हो जाते है लेकिन गुड़ में ये तत्व पूरी मात्रा में मौजूद होते है, गुड़ में विटामिन A और विटामिन B का बेहतर स्त्रोत है|

गुड़ का नियमित थोड़ा सेवन करने से अनेकों रोगो से बचा जा सकता है| गुड़ में मौजूद तत्व शरीर के एसिड की मात्रा खत्म करता है, इसके विपरीत चीनी के सेवन से एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हमारे शरीर में कई रोग पैदा हो जाते है| शक्कर की तुलना में गुड़ को पचाने में शरीर को काफी कम कैलोरी खर्च करनी पड़ती है|

gud khane ke fayade, benefits of juggery in hindi, sardi me gud khane ke fayade, raat me gud khane ke fayade, gud khane ke fayade hindi me, khali pet gud khane ke fayade, gud benefits, gud khane ke fayade in hindi

गुड़ में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नेशियम, पोटेशियम और आयरन सहित कई तव होते है| गुड़ में मौजूद कैलशियम जो हड्डियों को मजबूत करता है| सर्दियों में गुड़ का सेवन सेहत के लिए वरदान साबित होता है|

तो आइये जानते है गुड़ के स्वास्थवर्धक फायदों के बारे में :-

सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के फायदे (Health Benefits of Jaggery in Winter)  : –

1. त्वचा के लिए गुणकारी होता है :- रोजाना गुड़ का सेवन करने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और रक्त संचार भी बेहतर करता है, इससे आपकी त्वचा साफ़ और स्वस्थ रहती है|

2. हड्डियों को मजबूत करता है :- गुड़ में कैल्शियम के साथ फास्फोरस भी होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक माना जाता है| इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन लाभकारी होता है|

3. मुहासों के लिए फायदेमंद होता है :- प्रतिदिन थोड़ा गुड़ खाने से मुहासों की समस्या नहीं होती है और त्वचा में चमक आती है|

4. वजन कम करता है :- गुड़ का प्रयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है| शरीर में जल के आवरण को कम करके शरीर के वजन को नियंत्रित करता है|

5. पेशाब सम्बंधित समस्या रोकता है :- गन्ने में मूत्रवर्धक विशेषता होती है| गुड़ पेशाब को उतरने और उस में हो रही कठिनाइयों को कम करने में मदद करता है| डॉक्टर गर्म दूध में गुड़ लेने की सलाह देते है| यह मूत्र प्रवाह में सुधार करता है|

6. शारीरिक कमजोरी दूर करता है :- गुड़ हमारे स्वास्थ के लिए अमृत है| गुड़ के सेवन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है|  शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए गुड़ के साथ दूध का उपयोग करे जिससे दुर्बल शरीर को मजबूती मिलती है|

7. पेट की समस्या से छुटकारा :- गुड़ पेट सम्बंधित समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है| यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुडी समस्याओं को दूर करता है| खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है|

8. सर्दी जुकाम से आराम दिलाता है :- सर्दी के दिनों में गुड़ का प्रयोग किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण सर्दी,जुकाम और खासतौर से कफ से राहत देने में मदद करता है| इसके लिए गुड़ को दूध या चाय में इस्तेमाल करें|

9. स्मरण शक्ति बढ़ाता है :- गुड़ स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद है| इसके नियमित सेवन से याददास्त बढ़ती है और दिमाग कमजोर नहीं होता है|

10. खून की कमी दूर करता है :- रोज़ाना गुड़ का सेवन करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं रहती है और गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है इसलिए एनीमिया के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता है| गुड़ का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है|

आशा है कि आप सभी को यह गुड़ के फायदे से सम्बंधित लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

अन्य पढ़े :-

ज्यादा पपीता खाने के नुकसान जानकर हो जायेंगे हैरान

रोजाना बादाम खाने के ये 10 फायदे जानकर दंग रह जायेंगे आप

घर में तिजोरी रखे इस दिशा में छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा

रोज सुबह शरीर के इस अंग पर इत्र लगाएंगे, होगी पैसों की बारिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here