Home ग्रह नक्षत्र Solar Eclipse 2019 Date Time: साल 2019 में लगने वाले है तीन...

Solar Eclipse 2019 Date Time: साल 2019 में लगने वाले है तीन सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा

408
0
SHARE
Facebook
Twitter

Solar Eclipse 2019 Date Time: साल 2019 में लगने वाले है तीन सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा

Solar Eclipse 2019 Date Time, eclipse 2019, grahan 2019, solar eclipse 2019, साल 2019 के सूर्यग्रहण, sun eclipse 2019, surya grahan 2019

Solar Eclipse 2019 Date Time: साल 2018 समाप्ति की ओर अग्रसर है| बहुत जल्द नए साल की शुरुआत होने वाली है|  हर साल की तरह साल 2019 में भी तीन सूर्यग्रहण लगने वाले है| वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ता है| साथ ही ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष में कई उपायों को भी बताया गया है| तो आइये जानते है साल 2019 में कब लगेंगे सूर्यग्रहण –

सूर्यग्रहण कैसे होता है 

सूर्यग्रहण एक अदभुत खगोलीय घटना है| वैज्ञानिकों के अनुसार जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य आता है इस अवस्था में चाँद सूर्य को ढक लेता है, और सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं आ पाता और अँधेरा छ जाता है| इसी को सूर्यग्रहण होता है|

आंशिक सूर्य ग्रहण 

इसमें चन्द्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है| इस अवस्था को आंशिक सूर्य ग्रहण कहते है|

पूर्ण सूर्य ग्रहण 

इसमें चन्द्रमा सूर्य को पूर्ण रूप से ढक लेता है| इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते है|

साल 2019 में लगने वाले सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2019 Date Time) :-

पहला सूर्यग्रहण : 6 जनवरी 2019

2019 का सबसे पहला सूर्यग्रहण साल के पहले महीने में 6 जनवरी 2019 दिन रविवार को लगने वाला है| यह आंशिक सूर्यग्रहण रूप में दिखाई देगा| 6 जनवरी 2019 को पड़ने वाला सूर्यग्रहण सुबह 5 बजकर 4 मिनट और 8 सेकेण्ड से लेकर 9 बजकर 18 मिनट और 46 सेकेण्ड तक होगा| यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा| यह सूर्यग्रहण सिर्फ चीन, जापान, रूस, उत्तरी दक्षिण कोरिया, मंगोलिया इत्यादि देशों में दिखाई देगा|

दूसरा सूर्यग्रहण : 2-3 जुलाई 2019

साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई 2019 दिन मंगलवार को लगेगा जोकि पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा|  2 जुलाई 2019 को पड़ने वाला सूर्यग्रहण रात 10 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 3 बजकर 20 मिनट तक होगा| यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा| यह सूर्यग्रहण साउथ अमेरिका, अर्जेंटीना और प्रशांत महासागर आदि जगहों में दिखाई देगा|

तीसरा सूर्यग्रहण : 26 दिसंबर 2019

साल का तीसरा सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 दिन ब्रहस्पतिवार को लगने वाला है| यह सूर्यग्रहण वलयाकार होगा| यह सूर्यग्रहण सुबह 8 से लेकर 12 बजकर 36 मिनट तक होगा| यह सूर्यग्रहण भारत सहित सऊदी अरब, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि देशों में तथा हिन्द महासागर में दिखाई देगा|

आशा है कि आप सभी को सूर्यग्रहण 2019 का यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

अन्य पढ़े :-

Grahan 2019 : साल 2019 में कब और कितने ग्रहण होंगे, पूरी जानकारी

21 January 2019 Chandra Grahan, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाये क्या करें क्या ना करें

अंक ज्योतिष भविष्यफल 2019 : जानें कैसा रहेगा साल 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here