Home ब्यूटी बालों से रुसी हटाने के 10 सरल घरेलु उपाय | balo se...

बालों से रुसी हटाने के 10 सरल घरेलु उपाय | balo se rusi kaise hataye

44
0
SHARE
Facebook
Twitter

बालों से रुसी हटाने के 10 सरल घरेलु उपाय (balo se rusi kaise hataye)

balo se rusi kaise hataye, बालों से रूसी हटाने का उपाय, रूसी का रामबाण इलाज, डैंड्रफ या रूसी, डेंड्रफ का देसी इलाज, balo se rusi kaise dur kare, रुसी कैसे ख़त्म करे, डैंड्रफ के उपाय, रुसी, डैंड्रफ, home remedies for dandruffआज कल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बहुत सी समस्याये हर व्यक्ति के सामने रहती है| लेकिन इन सब में एक समस्या जो कि आज कल बहुत ही गंभीर होती जा रही है वो है बालों का असमय सफ़ेद होना या बालों का गिरना या बालों में रुसी होना| बालों की समस्या आज कल बहुत ही आम समस्या हो गयी है| जवान हो या बुजुर्ग, छोटा हो या बड़ा हर कोई इस समस्या का शिकार है और बहुत से लोग तो इस डिप्रेसन में चले जाते है कि अगर मेरे सिर पर बाल नहीं रहे तो मैं कैसा दिखूंगा|

दोस्तों आज कल मार्केट में ऐसे बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स है जो कि बालों से डैंड्रफ को हटाने के दावे करते है लेकिन यह सभी दावे बेकार और झूठे निकलते है और समस्या वही की वही खड़ी रहती है| इस समस्या के चलते लोग गहरे रंग के कपड़े पहनना बंद कर देते है क्योंकि गहरे रंग के कपड़ों में डैंड्रफ आसानी से दिखाई दे जाता है और आपको शर्मिंदगी महसूस होती है| सर्दी के मौसम में तो यह समस्या काल का रूप ले लेती है और गर्मी की अपेक्षा सर्दी में डैंड्रफ ज्यादा आता है और बाल तेजी से गिरना शुरू करते हैं| लेकिन आपको इन सबसे घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं क्योंकि ऐसे बहुत से घरेलु उपाय हैं जिनकी सहायता से आप डैंड्रफ या रुसी को हमेशा-हमेशा के लिए हटा सकते हैं|

बालों में डैंड्रफ या रुसी होने के कारण

1. बालों की सफाई सही से ना करना

2. बालों में अधिक पसीने के कारण

3. तनाव का अधिक होना

4. फंगल इन्फेक्शन का होना

5. बालों में आवश्यक पोषक तत्वों का ना मिलना

6. हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण

बालों से रुसी हटाने के घरेलु उपाय

इन घरेलु उपायों को इस्तेमाल करने से आपकी डैंड्रफ की समस्या का समाधान बहुत ही आसानी से किया जा सकता है| तो आइये जानते है यह घरेलु उपायों के बारे में :-

1. बालों में रुसी की समस्या होने पर बालों का विशेष ध्यान रखें| बालों को बहुत सफाई से धोये और स्किन से सम्बंधित कोई भी बीमारी ना होने दे| ऐसी किसी भी चीज का उपयोग ना करे जिससे की स्किन रूखी हो|

2. पानी और सिरके को सामान मात्रा में मिला कर पाने हाथों से सिर में लगाए, ऐसा करने से रुसी को जड़ से हटाने में सहायता मिलती है|

3. बालों को डैंड्रफ से दूर रखने में अंडों का भी विशेष महत्त्व है क्योंकि अंडे बालों की स्कैल्प में जाकर जड़ों को पोषण देते है और बालों को मजबूत करते है और रुसी की समस्या को भी दूर करते है|

4. दो चम्मच बेकिंग सोडा और पानी को आपस में हाथों में मिला ले और बालों में लगाने के बाद आधे घंटे बाद पानी और शैम्पू से सिर की धो ले| यह नुस्खा रुसी को हटाने में सहायक साबित होता है|

5. तीन चम्मच नारियल का तेल ले और उसमे तीन चम्मच नीबू का रस मिलाये और बालों में लगा ले,एक घंटे बाद बालों को पानी व शैम्पू से धोये|

6. दही का बालों पर उपयोग रामबाण इलाज माना जाता है, ऐसा करने से बालों से रुसी की समस्या को हमेशा के लिए आप अपने से दूर कर सकते हो|

7. नीम के पत्ते ले और उनका लेप बना ले और बालों पर लगाने से यह बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है, इससे बालो से रुसी खत्म हो जाती है|

8. दो चम्मच मुंग की दाल, दो चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच दही का लेप बना ले और बालों पर लगाए| यह नुस्खा बहुत ही लाभकारी सिद्ध साबित होता है|

9. आंवले और तुलसी का पाउडर ले और लेप बना ले फिर इसका सेवन बालों पर करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा|

10. मेथी के दाने ले और इसे रात में पानी में भिगोने के बाद सुबह इसका लेप बना ले और बालों पर लगाए| आधे घंटे बाद सिर को पानी से धो ले| यह नुस्खा भी बालों से डैंड्रफ निकालने में सहायक साबित होता है|

आशा है कि आप सभी को बालों से रुसी हटाने के घरेलु उपायों का यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

अन्य पढ़े :-

बियर से बाल धोने के 7 जादुई फायदे

सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के हैं ये 10 फायदे

घर में तिजोरी रखे इस दिशा में छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा

अगर इस दिशा में है घर के कैलेंडर तो तुरंत हटाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here